Ghatsila News: बादलगोड़ा में बारह मौजा के ग्रामीणों ने की जांताल पूजा
घाटशिला, अक्टूबर 4 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ पंचायत के बादलगोड़ा गांव में बारह मौंजा के ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जांताल पूजा का आयोजन किया गया। जातांल पूजा पूजारी भूपति नायेक द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। पूजा में बारह मौजा के विभिन्न गांवों के मांझी बाबा एवं ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान प्रत्येक गांव की ओर से एक-एक भेड़ की बलि देने की परंपरा निभाई गई। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा पूर्वजों के समय से चली आ रही है। मान्यता है कि जांताल पूजा करने से अच्छी बारिश, बेहतर खेती, रोग-व्याधि से मुक्ति तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं और गांव में खुशहाली आती है। पूजा के समापन के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.