Ghatsila News: बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर
घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र में रविवार की देर रात को सड़क हादसे में बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से वीरेन सिंह मुंडा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त बाइक पर उनके पीछे वीरेंद्र सिंह मुंडा भी बैठे थे। उन्हें भी इस दुर्घटना में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल वीरेन सिंह मुंडा को तुरंत चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया। झाड़ग्राम में भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के भुवनेश्वर रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: दो बाइकों की टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.