Ghatsila News: बाइक चोरी
घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी गांव से गुरुवार की रात चोरों ने पैशन प्रो जिसका गाड़ी संख्या जेएचO5बीयू-5787 मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित जामनी गोप ने गालूडीह थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि गुरुवार की रात 8 बजे घर के पीछे झोपड़ी के अंदर, बाइक खड़ी कर सो गए थे। रात 1 बजे जब शौच के लिए निकले तब भी बाइक खड़ी थी। सुबह जब उठने पर देखा तो बाइक गायब थी। इधर, बाइक चोरी की सूचना पर आसपास के लोग जूटे। खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बड़ाखुर्शी में घर के पीछे झोपड़ी से बाइक चोरी, थाने में शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.