Ghatsila News: बांस की पुलिया पर टिकी है काकड़ा चौक के ग्रामीणों की जिंदगी
घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के राजस्व गांव काकड़ा चौक के ग्रामीण 21 वीं सदी में भी नाला ( गुजराहरण नदी) पर श्रमदान से बनी बांस की पुलिया के सहारे जिंदगी गुजार रहे हैं। बरसात में अपनी जान जोखिम में डालकर बांस की पुलिया से खाल पार करने के लिए मजबूर हैं। हर साल बरसात में बांस की यह पुलिया बह जाती है और ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर श्रमदान से बांस की पुलिया बनाते हैं। एक पुलिया के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से बार बार गुहार लगाई, परंतु जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों को अबतक कोरा आश्वासन ही मिला है। बुनियादी सुविधाओं से वंचित यह गांव समस्याओं के मकड़जाल में उलझा हुआ है। पांच संथाल परिवार वाला यह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए पेयजल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.