Ghatsila News: बांस की पुलिया जर्जर होने से चिंतित हैं नीमडीहा के ग्रामीण
घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के नीमडीहा और सिंदूरगौरी के बीच ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाई गई बांस की पुलिया बरसात के मौसम में जर्जर हो गई है। बांस की यह पुलिया टूटने के कगार पर है। इससे नीमडीहा के ग्रामीण काफी चिंतित हैं। क्योंकि अगर पुलिया टूट गई तो नीमडीहा के बच्चों का स्कूल जाना बंद हो जाएगा। इस गांव के 22 बच्चे बांस की इसी पुलिया से नाला को पार कर सिंदूरगौरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। जानकारी हो कि वर्ष 2024 में भारी बारिश के दौरान इस नाला पर बना कल्वर्ट ध्वस्त हो गया था। इससे इस सड़क पर आवागमन बंद हो गया था। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। ग्रामीणों ने श्रमदान से नाला पर बांस की पुलिया बनाई थी। 2025 में यह पुलिया जर्जर हुई तो ग्रामीणों ने श्रमदान से बांस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.