घाटशिला, अक्टूबर 24 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा की तैयारी जोरों से चल रही है। मूर्तिकार लक्ष्मी प्रतिमाओं को अपने अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं। पारुलिया गांव के कोणारपुल चौक में चार दिवसीय लक्ष्मी पूजा बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित होगी। लक्ष्मी पूजा की तैयारी के लिए समिति जोर-शोर से लगी हुई है। पारुलिया लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा बताया गया कि रविवार को कलश स्थापना के साथ लक्ष्मी पूजा शुरू होगी। सोमवार को हजारों लोगों के बिच महाभोग वितरण होगा। शाम को कोलकाता का बंगाल यात्रा आयोजित होगा। वहीं मंगलवार बच्चों के खेलकूद समेत विभिन्न प्रकार के संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, रात को कोलकाता का आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कोलकाता से प्रसिद्ध गायिका सृष्टि राय चौधरी उपस्थित होकर ...