Ghatsila News: बहरागोड़ा में मां मनसा पूजा शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा,केशरदा,मौदा, साकरा,बहूलिया,लालसाई, मानुषमुड़िया गांव में मनसा पूजा कमेटी की ओर से दो दिवसीय मां मनसा पूजा शुरू हुई। पूजा को लेकर पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। पूजा के पहले दिन तालाब से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने पारंपरिक कीर्तन प्रस्तुत किया। वहीं बहुलिया में सपेरों ने गले में जीवंत सांप लेकर करतब दिखाए। इसे देखकर श्रद्धालु काफी रोमांचित हुए। कलश यात्रा के बाद पूजा मंडप में कलश स्थापित किया गया। इसके बाद सेवायत विनय बेरा ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजा में भाग लिया और अपने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.