Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णब चक्रवात का तांडव,कई इलाकों में बिजली गुल,जनजीवन अस्त-व्यस्त
घाटशिला, अक्टूबर 29 -- चक्रवात से जनजीवन प्रभावित Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अर्णब चक्रवात के प्रभाव के कारण प्रभावित क्षेत्रों में भारी तबाही और अव्यवस्था देखने को मिल रही है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने सामान्य जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। क्षेत्र के कई चौक चुराह एवं बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ देखा गया। गुरुवार की सुबह 80 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण मुख्य सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों और रिहायशी इलाकों में पेड़ धराशायी हो गए हैं। कई जगहों पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप रही। भारी बारिश और आंधी के चलते कई बिजली खम्बों पर लगी इंसुलेटर ब्लास्ट कर गए। इसके कारण विशाल आबादी वाले क्षेत्रों में कई घंटों से बिजली गुल है, जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। निचले इलाकों में जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.