घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत अंतर्गत रंगुनिया गांव के पास स्वर्णरेखा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने से बह गया, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन बाधित हो गया है। पुल के जरिए रंगुनिया, भागाकुली, पचांडो और चित्रेश्वर के ग्रामीण गोपीबल्लवपुर सहित अन्य क्षेत्रों तक मात्र 13 किमी में पहुंचते थे, लेकिन अब उन्हें बहरागोड़ा, फेंको और तोपसिया होकर करीब 40 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे सब्जी कारोबारियों का समय और परिवहन खर्च बढ़ गया है, जबकि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी कठिनाई हो रही है। पुल निर्माण समिति ने बताया कि पुल बहने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और दीपावली के बाद दोबारा लकड़ी का पुल बनाने की योजना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी पुल निर्माण की मां...