घाटशिला, अगस्त 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। गामारिया पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव में नवनिर्मित मां मनसा मंदिर में गुरुवार को एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों, हरिनाम संकीर्तन और जय मां मनसा, जय नाग माता के जयघोष के बीच 181 महिलाओं एवं पुरुषों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर परिसर से करीब तीन किलोमीटर दूर रांगडो खाल नदी तक पहुंची। वहां से पवित्र जल लाकर मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई। पुजारियों ने हवन, पूर्णाहुति और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद 181 कलशों के जल व हल्दी पानी से मां मनसा की प्रतिमा का स्नान कराया गया तथा दूध, घी और मधु का लेप चढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: 120 वर्षों से लगातार होती आ रह...