Ghatsila News: बहरागोड़ा में भाजपा का 'समरस दीप अभियान' शुरू
घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में उदय सागर हनुमान मंदिर, पाटपुर शिव मंदिर, जगन्नाथ मंदिर सहित विभिन्न परिसरों में 'समरस दीप अभियान' के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयंती समारोह का दीपोत्सव मनाकर भव्य शुभारंभ किया गया। जिला महामंत्री बापतू साव और महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड की गरिमामयी मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर समाज में समरसता व समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया तथा मंदिर के पुजारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास, महादेव बैठा, कवीन्द्रनाथ कुंडू, मिहिर दलाई, मिंटू नायक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविदास जी के आदर्शों पर चलकर भेदभाव मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.