Ghatsila News: बहरागोड़ा में बिना शिलान्यास के सड़क निर्माण शुरू करने पर हंगामा
घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक पीसीसी पथ निर्माण (लागत 37,23,537/-) को लेकर रविवार को जोरदार हंगामा और विवाद खड़ा हो गया। बिना शिलान्यास के कार्य शुरू किए जाने से सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टी ने कार्य स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार और सांसद प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस और तू-तू मैं-मैं हो गई। मामला बिगड़ते देख बहरागोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत करवाकर थाने बुलाया। विवाद बढ़ता देख एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने दूरभाष पर ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से मौखिक रूप से कार्य बंद रखने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह में लाभुक समिति इंतजार करती रही,वेंडर ने बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.