घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में चरमराई बिजली आपूर्ति और जर्जर बुनियादी ढांचे से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए मंगलवार विजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के कुशल नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बहरागोड़ा विद्युत विभाग पहुंचा, जहां महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास व उत्पल पैरा, उपाध्यक्ष मंजुला पलाई सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा गया। इस ज्ञापन के जरिए भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में बदस्तूर जारी अघोषित बिजली कटौती, बार-बार की ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने और राहगीरों के लिए खतरा बने जर्जर तारों एवं खंभों को अविलंब बद...