घाटशिला, नवम्बर 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक समीर महंती एवं सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि ने तीन विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान दोनों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। इन योजनाओं के तहत बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा गांव में कला-सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। वहीं कालीमाटी में स्थानीय नाले के पास पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,विश्वजीत ओझा (बिसु),रिंकू माइति, बापी कुमार, पप्पू राउत, रास बिहारी साव, पानसरी ...