Ghatsila News: बहरागोड़ा में जर्जर सड़क की ग्रामीणों व स्कूल वैन चालक ने की मरम्मत
घाटशिला, अगस्त 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। खेडुआ पंचायत अंतर्गत एनएच-49 से जयपुरा तक करीब एक किलोमीटर सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के चालकों और ग्रामीणों ने पहल करते हुए श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की और उसे चलने लायक बनाया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण पैमाना है। सरकार सड़क और आधारभूत संरचना पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन गांवों की छोटी सड़कें आज भी उपेक्षित हैं। ग्रामीणों के अनुसार ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के पास की यह सड़क वर्षों से प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.