घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-18 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर बुपला मुंडा (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुंडा रोज की तरह सुबह साइकिल से काम पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार (डब्ल्यूबी-23के-7197) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर...