Ghatsila News: बहरागोड़ा पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से किशोरी को कराया मुक्त
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पूर्णापानी पंचायत अंतर्गत महुलचुईं गांव निवासी लादराय मुंडा की किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पीड़ित पिता की शिकायत पर बहरागोड़ा थाना में दर्ज कराई गई थाना कांड संख्या 38/26 के तहत तफ्तीश शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी किशोर रोहन मार्डी पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि, पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शामिल आरोपी के विधि विवादित किशोर होने के कारण बहरागोड़ा पुलिस ने लुधियाना जुवेनाइल कोर्ट से उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे नियमानुसार आगामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.