घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कलियाड़िंगा चौक के समीप विगत सोमवार की मध्य रात्रि पुलिस प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए ओड़िशा के जामसोला की ओर से आ रहे एक अवैध बालू लदे हाईवा संख्या- डब्लूबी 29 सी 3639 को अंतरराज्यीय सीमा पार करते ही रंगे हाथों जब्त कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि खनन माफिया द्वारा बिना किसी वैध कागजात के बालू की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया और चालक से पूछताछ व कागजातों की जांच की। संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर वाहन को तुरंत जब्त कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बिना कागजात बालू लदा ट्रैक्टर किया गया जप्त साथ ही पुलिस व खनन विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई व अग्रिम प्राथमिकी...