घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय पुनः प्रतिष्ठा सह धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बामडोल स्थित स्वर्णरेखा नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर श्रद्धालु गाजे-बाजे और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे। कलश स्थापना के बाद मुख्य पुजारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कराई। अनुष्ठान में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और तरुण कुमार मिश्रा यजमान बने। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा शिव मंदिर में पुन: प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ आयोजन समिति और स्...