Ghatsila News: बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा को ले आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक अनिल नायक की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणेश पूजा समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को शासन और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में गणेश पूजा का पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गणेश पूजा को लेकर बहरागोड़ा थाना में शांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.