Ghatsila News: बहरागोड़ा : कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, रेफर
घाटशिला, सितम्बर 22 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के शिरश तल चौक के पास एनएच-49 पर एक कार ने बुज़ुर्ग व्यक्ति गुरु चरण बेहरा (उम्र 60) को सड़क पार करने के दौरान टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी वाहन से सीएचसी बहरागोड़ा पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, साकरा गांव का बुजुर्ग दुकान-दुकान भिक्षा मांगकर अपना पेट भरता था। कार पुणे से कोलकाता जाने के दौरान टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुआ बुजुर्ग,डॉक्टरों ने किया रैफर बहरागोड़ा पुलिस द्वारा कार को जब्त कर थाना ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.