घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना पुलिस ने दो खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। पुलिस निरीक्षक बहरागोड़ा अनिल कुमार नायक की उपस्थिति में दोनों मोबाइल फोन सही-सलामत उनके मालिकों को वापस किए गए। मोबाइल पाने वालों में ओलदा निवासी कंचन सेठ, पिता प्रभाकर सेठ तथा कुरुलिया निवासी अमृत सिंह, पिता लालमोहन सिंह शामिल हैं। अपने खोये हुए मोबाइल वापस मिलने पर दोनों ने राहत महसूस की तथा उन्होंने कहा कि बरसोल पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...