Ghatsila News: बरसोल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर एक को किया गिरफ्तार, शनिवार को भेजा जेल
घाटशिला, नवम्बर 14 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब और बीयर जब्त की है। यह कार्रवाई 13 नवंबर संध्या को कुमारडुबि पंचायत अंतर्गत पाटपुर गांव में की गई। बरसोल पुलिस की इस छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की कुल 65 बोतल शराब एवं बीयर बरामद की गई। वहीं दुकान संचालक मधुसुदन कुईला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के क्रम में बरसोल थाना क्षेत्र के पाटपुर गांव स्थित मधुसुदन कुईला की दुकान में तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान पाटपुर गांव निवासी मधुसुदन कुईला के रूप में हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.