घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत के बरडीह गांव के समीप श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत लगभग दो करोड़ की लागत से पांच साल पहले बना कोल्ड स्टोरेज शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। कोल्ड स्टोरेज का आलीशान भवन जहां चारों ओर जंगल झाड़ियों से घिर गया है, वहीं इस भवन के अंदर लगे करोड़ों के उपकरण को जंग खा रही है, लेकिन इस ओर झांकने तक कोई नहीं जा रहा है। गाहे बगाहे कई बार जिले के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त निरीक्षण करते हैं और शीघ्र चालू करने का निर्देश भी देते हैं, लेकिन वह निर्देश पर सालों बाद अमल नहीं होता है। जानकार की मानें तो कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन संचालन को लेकर एक अलग पांच एमभीएम के ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है, ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने के कारण ही आज तक यह बनने क...