घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के काशीदा पंचायत अन्तर्गत बनबेड़ा गांव में मूसलाधार बारिश से बलराम हो के मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। बलराम हो ने बताया कि बारिश से अचानक मिट्टी का दीवाल ध्वस्त हो गया। इससे टाली टूट कर बिखर गयी। घर के अंदर और बाहर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि हरसंभव सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। जरुरी होगा तो सर्वेक्षण करके आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लिलोरी पथरा भू-धंसान : खौफ के साए में ग्रामीण यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, दो गाय समेत बाल-बाल बचे लोग यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा नई बाज...