Ghatsila News: बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
घाटशिला, अगस्त 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दारिशोल एनएच 49 से जयपूरा, जुगडीहा होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक जाने वाली करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लगातार बारिश के कारण कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
निर्माण कार्य की स्थिति उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। बरसात के दिनों में इस मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.