Ghatsila News: बडाखुशी जर्जर मुख्य सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, आवाजाही में भारी परेशानी
घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: गालूडीह। बडाखुशी पंचायत की मुख्य सड़क इन दिनों बेहद जर्जर हाल में पहुंच चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और बिखरी गिट्टियां दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।यह मुख्य सड़क पंचायत के लिए जीवनरेखा मानी जाती है, क्योंकि इससे आसपास के कई गांव सीधे जुड़े हुए हैं। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और मरीज इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के गांव तक पहुंचने में काफी समय लगता है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में खतरा बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में यह सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराया है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.