घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के पलाशबनी पंचायत के बड़ा बोतला सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन दुर्गा मंडप के परिसर में रविवार को गौरी शंकर दास की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विगत वर्ष की कमेटी को सर्वसम्मति से भंग करते हुए नई कमेटी में पदाधिकारी का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए हरिपद दास, सचिव निखिल चन्द्र दास, सह सचिव गौरी शंकर दास एवं कोषाध्यक्ष किरण नायेक को चुना गया। बैठक में संरक्षक के रूप में सुरेन्द्र दास, रामनाथ नायेक, काजमान सिंह सरदार एवं पूजा प्रतिनिधि एवं सक्रिय सदस्यों का नाम भी घोषणा की गई। मौके पर अशोक कुमार दास, देवानंद दास, सुभाष चन्द्र दास, आन्सुमान दास, करूणा सीट, आनन्द नायेक, मंटू नायक समेत ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नापो खुर्द में दुर्गा पूजा धूम-...