घाटशिला, नवम्बर 13 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की सांड्रा पंचायत के बड़ा धडंग्री टोटासाई फुटबॉल मैदान में डीटी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 38वें वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में सब्बर एफसी बालिडुंगरी (चाईबासा), जय भारत ओडिशा भुवनेश्वर, सोडा इलेवन बहरागोड़ा, सुजय सुदीप एफसी झारग्राम, जीतमनी डॉन, एमसी शाहपुर (राणाजंग), हांसदा स्पोर्टिंग सोसोडीह ब्लैक सूटर तथा किसान ब्रदर एफसी (बांगाभांगी) की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में आबोडो आबोगे एफसी (ओडिशा), एसी ब्लैक टेल्को (जमशेदपुर), जय जगन्नाथ एफसी (किंगफिशर), आरसीएस कांतासोला (पश्चिम बंगाल), कुमार राजेश एंड जयप्रकाश (र...