Ghatsila News: बड़ाघाट पुलिया के पास बाइक दुर्घटना, युवक का पैर कटा, दो अन्य घायल
घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के डूमकाकोचा बड़ाघाट पुलिया के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में भुरूडांगा निवासी सागर मुर्मू का दायां पैर कट गया, जबकि कृष्णा सिंह और देवाशीष सिंह भी घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से एंबुलेंस द्वारा एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सागर मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक से कुचिया के झांटीहुली जा रहे थे, तभी बड़ाघाट पुलिया के पास दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। दुर्घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। गालूडीह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.