Ghatsila News: बड़ाखुर्शी में घर के पीछे झोपड़ी से बाइक चोरी, थाने में शिकायत
घाटशिला, सितम्बर 11 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी गांव से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर JH05BU-5787) चोरी कर ली। घटना के बाद बाइक मालिक जामनी गोप ने शुक्रवार को गालूडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।जामनी गोप ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे उन्होंने बाइक घर के पीछे स्थित झोपड़ी के अंदर खड़ी की थी और सोने चले गए। रात करीब एक बजे शौच के लिए बाहर निकलने पर बाइक वहां मौजूद थी। लेकिन सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर जामनी गोप ने गालूडीह थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.