Ghatsila News: बड़शोल में मंच ने की कूपन नदी छठ घाट की सफाई शुरू
घाटशिला, नवम्बर 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत स्थित बड़शोल में कूपन नदी छठ घाट की सफाई का कार्य गुरुवार को छठ व्रत धारी सेवा मंच द्वारा शुरू किया गया। मंच के सदस्यों ने मजदूरों के साथ मिलकर घाट की साफ-सफाई की शुरुआत की। मंच के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि यह छठ घाट चाकुलिया का एकमात्र छठ घाट है। इसकी सफाई और लाइट की व्यवस्था की जिम्मेदारी मंच द्वारा निभाई जाएगी। इस दौरान चाकुलिया के थाना प्रभारी राजेश कुमार के निर्देश पर एसआई अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे और साफ-सफाई में सहयोग किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, प्रशासक मोटाय बानरा और नगर पंचायत पदाधिकारियों ने भी घाट का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: छठ व्रत धारी सेवा मंच ने बड़शोल में कूपन नदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.