घाटशिला, नवम्बर 29 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को झारखंड अग्निशमन विभाग की ओर से आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। घाटशिला फायर स्टेशन अधिकारी रामाशीष राम ने विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सावधानी बरतने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री रामाशीष राम ने बच्चों को गैस सिलेंडर में आग लगने, तेल में आग लगने तथा सूखी लकड़ियों में आग लगने जैसी परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। लोगों को जागरूक करके आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपात स्थिति मे...