घाटशिला, नवम्बर 11 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। बाल कल्याण संघ एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त सहयोग से 1 नवंबर से शुरू किए गए 'चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान' का मंगलवार को घाटशिला में प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर समापन किया गया। अभियान के दौरान बाल मंच के बच्चों ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके तहत बच्चों ने दीवार लेखन, जागरूकता पोस्टर निर्माण व थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मुखिया सहित विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बाल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के समापन अवसर पर बाल मंच के बच्चों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उनसे आग्रह किया कि वे बच्चों के मित्र एवं संरक्षक के रूप में बाल ...