Ghatsila News: फुटबॉल : सोसोडीह को हरा पाथरी की टीम बनी विजेता
घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के ऐतिहासिक वीणापाणि स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकदिवसीय जामिरूल हक एवं दिलीप गिरि मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में पाथरी फुटबॉल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हांसदा स्पोर्टिंग सोसोडीह को 1-0 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समीर महंती तथा विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, उप प्रमुख मुन्ना होता ने विजेता पाथरी टीम को 25,000 रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता सोसोडीह टीम को 20,000 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जबकि सेमीफ़ाइनल में पहुंची दोनों पराजित टीमों को 5,000-5,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ मेमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.