घाटशिला, सितम्बर 25 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में कक्षा वन एवं कक्षा 2 के बच्चों का अभिभावकों की सहमति से फाइलेरिया परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराया गया। फाइलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों से सुरक्षा और स्वच्छता की जानकारी बच्चों को दी गई। फाइलेरिया उन्मूलक कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे वन के तहत जिला वी बी डी कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के तत्वाधान में वी बी डी प्रभारी प्रवीण कुमार मंडल, प्रयोगशाला तकनीशियन विनय कृष्णा प्रामाणिक, एवं एमपीडब्ल्यू अनिय मंडल की टीम ने स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में विद्यार्थियों का फाइलेरिया परीक्षण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- समुदाय में फाइलेरिया उन्मूलन को माइक्रो फाइलेरिया ...