Ghatsila News: प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे कई स्कूलों के विद्यार्थी
घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्लेटिनम जुबली समारोह आयोजित किया जाएगा। 4 से 6 दिसंबर तक चलने वाली प्लेटिनम जुबली समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति की ओर से शुक्रवार को कुल 10 विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया, केएनजे हाई स्कूल, चाकुलिया, एनडी रूंगटा गर्ल्स हाई स्कूल चाकुलिया, मनोहरलाल हाईस्कूल चाकुलिया, रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल चाकुलिया तथा आनंद मार्ग स्कूल चाकुलिया शामिल हैं। आमंत्रित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटा भुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.