घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: गालूडीह । प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद गालूडीह अंडरपास में अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंडरपास के अंदर और दोनों ओर टेंपो स्टैंड, ठेले, कपड़े समेत अन्य दुकानें लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने दुकानदारों को अंडरपास खाली करने का निर्देश दिया था। कार्रवाई थमते ही दुकानदारों ने दोबारा कब्जा जमा लिया। वहीं टेंपो चालकों ने भी अंडरपास के भीतर वाहन खड़े करना शुरू कर दिया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है।अंडरपास गालूडीह बाजार, स्टेशन और बंगाल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। अतिक्रमण के कारण सुबह-शाम जाम की स्थिति बनती रहती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बाइक सवारों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।स्थानीय लोगों ने जिला...