घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को भव्य रूप से आयोजित की जाएगीम इसको लेकर बृहद पैमाने पर श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा तैयारी की जा रही है। वही इस धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल मुसाबनी पहुंचे, सबसे पहले उन्होंने थाना में बैठकर थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के साथ रथ यात्रा से संबंधित विधि व्यवस्था की समीक्षा किया। इसके बाद उन्होंने यात्रा निकालने वाले रोड का भौतिक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मुसाबनी नंबर दो गणेश मंदिर जहां से प्रभु जगन्नाथ की यात्रा निकलेगी वहां पहुंचे एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी सतपति महासचिव दिनेश साहू से कार्यक्...