Ghatsila News: प्रभात फेरी निकल दिया स्वच्छता का संदेश
घाटशिला, अक्टूबर 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता वाहन एवं प्रभात फेरी निकाली गयी। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय से सुभाष चौक तक सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छता से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता जागरूकता वाहन एवं प्रभात फेरी निकाली गई नगर पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.