घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया । चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में मंगलवार को सुपर स्टार क्लब के तत्वाधान में प्रथम वर्ष चाकुलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी में आठ टीम के मालिकों ने 200 खिलाड़ियों की बोली लगाई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें टूनामेंट में कुल आठ टीम आयुष्मान एकादश, सिंहभूम लायंस, एगोमोनी एकादश झाड़ग्राम, गजराज एकादश, एसएस एकादश चाकुलिया, जय श्री राम 360 दाहीगोड़ा,अंबिका एकादश और 11 पाइपर्स भाग लेंगी। आयुष्मान एकादश टीम के मालिक विमलेंदु प्रसाद और श्याम जी, सिंहभूम लायंस टीम के मालिक अजीत मांडी,एगोमोनी एकादश झाड़ग्राम टीम के मालिक शिक्रिती राणा, गजराज एकादश टीम के मालिक राजेश सिंह,एसएस एकादश चाकुलिया टीम के मालिक नितिन चौधरी, शानु मल्लि...