घाटशिला, अक्टूबर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए शुक्रवार को मऊभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी विसर्जन घाट का निरीक्षण स्थानीय प्रतिनिधियों ने किया गया। इस दौरान घाट की सुरक्षा व्यवस्था, नदी का बढ़ा जलस्तर, तेज बहाव, प्रकाश व्यवस्था और जर्जर पुलिया की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। घाट पर आने वाली बड़ी प्रतिमाओं के साथ ट्रक एवं अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही को देखते हुए जर्जर पुलिया की स्थिति को भी गंभीर बताया। यह भी पढ़ें- Munger News: दुर्गापूजा में सुरक्षा भीड़ नियंत्रण पर दिया जोर,डीजे बजाने पर लगाया प्रतिबंध घाट...