घाटशिला, जुलाई 29 -- Ghatsila News: डुमरिया। झारखंड सरकार के मुखिया हेमन्त सोरेन के निर्देश पर जिला स्तरीय डीटीओ के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय विशेष बाइक डीएल शिविर का आयोजन कर लोगों के बीच लर्निंग लाइसेंस बनवाने का काम प्रखंड कार्यालय में किया गया। इसी के तहत प्रखंड डुमरिया के साथ साथ अन्य प्रखंडों के वाहन चालकों भी शामिल हुए। जिसके कारण लोगों की भीड़ काफी उमड़ी। डीटीओ दीलिप कुमार के द्वारा वाहन चालकों से आधार कार्ड,पेन कार्ड एवं उम्र के तौर पर कागजात जमा लें रहें थे। इसकी आनलाइन कर वाहन चालकों से जानकारी के तौर पर कांम्प्युटर में सवाल ज़वाब कर उन्हें लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान लोगों की भीड़ अत्यधिक होने के कारण कोई लोगों का कागजी प्रक्रिया होने के उपरांत भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। इस मौके पर जिला के डीटी...