Ghatsila News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के मंदिरों में महिलाओं ने व्रत रखकर की विपद तारिणी पूजा
घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा क्षेत्र के बहरागोड़ा, मौदा, केशरदा, साकरा, गामारिया, सासन, मालूआ, पारूलिया, खंडामौदा, जगन्नाथपुर सहित विभिन्न गांवों के दुर्गा, काली और मनसा मंदिरों में मंगलवार को माँ विपद तारिणी पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई। बंगाली व ओड़िया समाज की सैकड़ों महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार, समाज की सुख-शांति, समृद्धि और सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की कामना की। महिलाओं ने माँ को 16 प्रकार के फल, फूल, मिठाई सहित पूजा सामग्री अर्पित की। पुजारी सुशांत कर एवं आशीष सतपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। आरती, पुष्पांजलि और घी की आहुति के बाद महिलाओं ने रक्षा सूत्र बंधवाया और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से दोपहर तक विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.