Ghatsila News: पोषण माह में सेविकाओं ने सजाई पौष्टिक खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी
घाटशिला, अक्टूबर 6 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड सभागार परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ निलेश कुमार मुर्मू ने राष्ट्रीय पोषण माह के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले पोषण माह का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना तथा कुपोषण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।मौके यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.