घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के चांदपुर पंचायत के पोड़ाभूमरी में मां मनसा क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को शुरू हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके अनुज तरुण सरदार शामिल हुए। इस अवसर पर तरुण सरदार ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने तथा अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा देने और आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: खेल युवाओं को अन...