Ghatsila News: पोड़ाडीहा में युवती ने की आत्महत्या
घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीहा गांव में एक युवती ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार सुबह की है। युवती का नाम सोमवारी पुरान (17) है। जानकारी अनुसार गांव के बीच ही स्थित एक पेड़ पर रविवार सुबह ग्रामीणों ने अचानक युवती को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिवार वालों को सूचित किया। परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना के सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा। सोमवारी की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय युवती का शव, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं परिवार वाले ऐसी किसी बात से इनकार कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.