Ghatsila News: पोटका सीएचसी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटका में कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन शनिवार को किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने कहा कि कैंसर रोग का जल्द पहचान कर इलाज करवाने से बचा जा सकता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षणों, इसके कारण, रोकथाम और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करना है। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो ने कैंसर के शुरुआती लक्षण जैसे मुंह या जीव पर छाले या सफेद, लाल निशान जो लम्बे समय तक ठीक न हो, शरीर के किसी भी हिस्से में खासकर गले या मुंह में बिना दर्द वाली गांठ, बिना किसी कारण से वजन घटना आदि कैंसर के लक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.