घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बरसात के मौसम में बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध एंटी वेनम (सर्पदंश रोधी) दवा के स्टॉक की जांच की। जांच में अस्पताल में एंटी वेनम दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया, जिस पर विधायक ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद डॉ विनीता लकड़ा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की वर्तमान स्थिति, आवश्यक संसाधनों एवं मरीजों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं पर...