Ghatsila News: पोटका में 1193 की जांच में मिले 133 मलेरिया संक्रमित
घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 गांवों में विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें 1193 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान 133 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए। अभियान में पापरागाड़ू, धतकीडीह, रोटेदा, कांवर, बालियाचुआं, हितबासा, सोनागाढ़ा, गम्हारकोचा समेत 24 गांव शामिल रहे। जिला स्वास्थ्य विभाग के दो दिवसीय अभियान में एमजीएम अस्पताल के 17 प्रशिक्षु चिकित्सकों ने गांव-गांव जाकर जांच की। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया और सीएचसी पोटका की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि बुधवार को चार नए संक्रमित मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया गया, जबकि पांच मरीज पहले से उपचाररत हैं। यह भी पढ़ें- घाटशिला प्रखंड में 215 मरीजों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.